Hindi Grammar Notes pdf The Institute

Hello Students:-HELLO STUDENTS:- कैसे है आप सभी हिन्दी कितनी जरूरी हो गई है ये आप सभी तो जानते ही होगें और आज कल हिन्दी सभी परिछाओं में पूछा जाता हैं तो क्यू न हम अपनी हिन्दी को अच्छी तरह से तैयार करले कि कोई भी परिछा हो तो हम हिन्दी से बिलकुल भी न डरे। और अभी आपके होने वाली परिछा जैसे HTET,UPTET,PSTET,RTET,CTET,BTC Bsc,up police,railway,ssc सभी परिछाओं में आपके लिए हिन्दी की यह सभी Hindi Grammar Notes pdf The Institute बहुत ही काम आने वाले है तो इस लिए हम आपके लिए हिन्दी के Hindi Grammar Notes pdf The Institute लेकर के आ रहे है आप इन बुक को download करिए और पढ़िए और अपने दोस्तो के साथ भी सेयर करिए।Hindi Grammar Notes pdf

इन्हे भी देखे:-Top 50 Current Affairs Railway Group D PDF

इन्हे भी देखे:-Gk Short Tricks Hindi Important For All Competitive Exams

Hindi Grammar Notes pdf The Institute

इस Hindi Grammar Notes pdf The Institute में आपको बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर मिलेंगे. जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे Railway, Bank, SSC CGL, SSC CHSL SSC JE और SSC MTS TET CTET आदि में आते हैं-Hindi Grammar Notes pdf

इन्हे भी देखे:-GST Short Notes Hand Written Hindi PDF Download 2018

इन्हे भी देखे:-UPSSSC VDO Practice Test Papers Ebook 2018

सामान्य हिंदी PDF Chapters List Hindi Grammar Notes pdf,Hindi Grammar Notes pdf

  1. संज्ञा                               Hindi Grammar Notes pdf,Hindi Grammar Notes pdf,Hindi Grammar Notes pdf
  2. विलोम शब्द
  3. विश्लेषण
  4. क्रिया
  5. अलंकार
  6. पर्यावाची शब्द
  7. समानार्थक शब्द
  8. अनेकार्थक शब्द
  9. तत्सम शब्द
  10. तदभव शब्द
  11. वर्तनी
  12. समास
  13. सामासिक पदों की सूची
  14. कारक
  15. उपसर्ग/प्रत्यय
  16. शब्द और शब्द भेद
  17. वाक्य भेद
  18. वाक्य शुद्धि
  19. मुहावरे
  20. आदि

संज्ञा की क्या हैं संज्ञा की परिभाषा, भेद, उदाहरण-Noun In hindi

संज्ञा की परिभाषा : संज्ञा का शाब्दिक अर्थ होता है – नाम। किसी व्यक्ति , गुण, प्राणी, व् जाति, स्थान , वस्तु, क्रिया और भाव आदि के नाम को संज्ञा कहते हैं।

संज्ञा के उदाहरण : रमेश परीक्षा में प्रथम आया था। इसलिए वह दौड़ता हुआ स्कूल से घर पहुंचा, इस बात से वह बहुत खुश था। उसने यह बात अपने माता- पिता को बताई। यह समाचार सुन वह इतने आनंदित हुए कि उन्होंने उसे गले लगा लिया।

यहाँ पर खुश और आनंदित (भाव ), रमेश , माता-पिता (यक्ति ), स्कूल,घर (स्थान ), सुन, गले (क्रिया ) आदि संज्ञा आई हैं।

संज्ञा के भेद (Sangya Ke Bhed) –

1. जातिवाचक संज्ञा

2. भाववाचक संज्ञा

3. व्यक्तिवाचक संज्ञा

4.समूहवाचक संज्ञा

5. द्रव्यवाचक संज्ञा

1. जातिवाचक संज्ञा क्या होती है :- जिस शब्द से एक ही जाति के अनेक प्राणियों , वस्तुओं का बोध हो उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं अथार्त जिस शब्द से किसी जाति का सम्पूर्ण बोध होता हो यह उसकी पूरी श्रेणी और पूर्ण वर्ग का ज्ञान होता है उस संज्ञा शब्द को जातिवाचक संज्ञा कहते हैं।

उदहारण :- मोटर साइकिल, कार, टीवी, पहाड़, तालाब, गॉंव,लड़का, लडकी,घोडा, शेर।

2. भाववाचक संज्ञा क्या होती है :- जिस संज्ञा शब्द से किसी के गुण, दोष, दशा, स्वाभाव , भाव आदि का बोध हो वहाँ पर भाववाचक संज्ञा कहते हैं। अथार्त जिस शब्द से किसी वस्तु , पदार्थ या प्राणी की दशा , दोष, भाव , आदि का पता चलता हो वहाँ पर भाववाचक संज्ञा होती है।

उदहारण:- गर्मी, सर्दी, मिठास, खटास, हरियाली, सुख।

भाववाचक संज्ञा बनाना :-

भाववाचक संज्ञा चार प्रकार से बनाई जा सकती हैं —

1. जातिवाचक संज्ञा से

2. सर्वनाम से

3. विशेषण से

4. क्रिया से

1. जातिवाचक संज्ञा से भाववाचक संज्ञा बनाना :-

मित्र = मित्रता
पुरुष = पुरुषत्व
पशु = पशुता
पंडित = पांडित्य
दनुज = दनुजता
सेवक = सेवा
नारी = नारीत्व
भाई = भाईचारा

2. सर्वनाम से भाववाचक संज्ञा बनाना :-

पराया = परायापन
सर्व = सर्वस्व
निज = निजत्व

3. विशेषण से संज्ञा बनाना :-

मीठा = मिठास
मधुर = मधुरता
चौड़ा = चौडाई
गंभीर = गंभीरता
मूर्ख = मूर्खता
पागल = पागलपन
भला = भलाई
लाल = लाली

4. क्रिया से भाववाचक संज्ञा बनाना :-

उड़ना = उड़न
लिखना = लेख
खोदना = खुदाई
बढ़ना=बाढ़
कमाना = कमाई
घेरना = घेरा
खपना = खपत
बचना =बचाव
नाचना = नाच
पड़ना = पड़ाव
लूटना = लूट

3. व्यक्तिवाचक संज्ञा क्या होती है :- जिस शब्द से किसी एक विशेष व्यक्ति , वस्तु, या स्थान आदि का बोध हो उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं। अथार्त जिस संज्ञा शब्द से किसी विशेष स्थान, वस्तु,या व्यक्ति के नाम का पता चले वहाँ पर व्यक्तिवाचक संज्ञा होती है।उदहारण :- भारत, गोवा, दिल्ली, भारत, महात्मा गाँधी , कल्पना चावला , महेंद्र सिंह धोनी , रामायण ,गीता, रामचरितमानस आदि।

4. समूहवाचक संज्ञा क्या होती है :- इसे समुदायवाचक संज्ञा भी कहा जाता है। जो संज्ञा शब्द किसी समूह या समुदाय का बोध कराते है उसे समूहवाचक संज्ञा कहते हैं। अथार्त जो शब्द किसी विशिष्ट या एक ही वस्तुओं के समूह या एक ही वर्ग व् जाति के समूह को दर्शाता है वहाँ पर समूहवाचक संज्ञा होती है।

उदहारण :- गेंहू का ढेर, लकड़ी का गट्ठर , विद्यार्थियों का समूह , भीड़ , सेना, खेल आदि।

5. द्रव्यवाचक संज्ञा क्या होती है :- जो संज्ञा शब्द किसी द्रव्य पदार्थ या धातु का बोध कराते है उसे द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं। अथार्त जो शब्द किसी पदार्थ, धातु और द्रव्य को दर्शाते हैं वहाँ पर द्रव्यवाचक संज्ञा होती है।

उदहारण :- गेंहू , तेल, पानी, सोना, चाँदी, दही , स्टील , घी, लकड़ी आदि।

Hindi Objective Question Answer

प्रश्न=1-निम्नलिखित में एक शब्द संधि की दृष्टि से अशुद्ध है,उस शब्द का चयन कीजिए –
अ) तथैव
ब) तथापि
स) तदाकार
द) तदोपरान्त ✔

प्रश्न=2-वागीश शब्द में संधि है –
अ) यण्
ब) स्वर
स) व्यंजन ✔
द) विसर्ग

प्रश्न=3-इनमें से कौनसा शब्द स्वर संधि का है?
अ) अधोगति
ब) उच्चारण
स) दिग्गज
द) मन्वन्तर ✔

प्रश्न=4-‘ व्यर्थ ‘ शब्द में किन वर्णों की संधि हुई है?
अ) इ+अ ✔
ब) इ+उ
स) इ+ए
द) इ+आ

प्रश्न=5- गंगा +ऊर्मि में कौन सी संधि है?
अ) वृद्धि संधि
ब) गुण संधि ✔
स) यण् संधि
द) अयादि संधि

प्रश्न=6-उपरि+उक्त का कौनसा संधि रूप शुद्ध है?
अ) उपरोक्त
ब) ऊपर्युक्त
स) उपरोक्त
द) उपर्युक्त ✔

प्रश्न=7-इनमें से कौनसी संधि सही है?
अ) विध्या+आलय=विद्यालय
ब) उत्+धार= उद्धार
स) राम+अयन्= रामायण ✔
द) दिग्+अम्बर =दिगम्बर

प्रश्न=-8-सच्छाया का संधि-विच्छेद है –
अ) सत्+छाया ✔
ब) सच्+छाया
स) सत+छाया
द) सद्+छाया

प्रश्न=9- महेन्द्र का संधि विच्छेद है –
अ) मही+इन्द्र
ब) महे+इन्द्र
स) महो+इन्द्र
द)महा+इन्द्र ✔

प्रश्न=10-पदोन्नति शब्द का संधि विच्छेद है –
अ) पदो+न्नति
ब) पद+उन्नति ✔
स) पद्+ उन्नति
द) पदोन्न+ति

11-पुनर्जन्म मेँ कौनसी संधि हैँ?
(a)विसर्ग संधि✔
(b)स्वर संधि
(c)व्यंजन संधि
(d)अयादि संधि

12-‘उल्लेख ‘ का संधि विछेद होगा ?
(a)उद्+लेख
(b)उत् +लेख ✔
(c)उल् +लेख
(d)उच्+लेख

13-नीलांबर मेँ कौनसी संधि हैँ ?
(a)व्यंजन
(b)विसर्ग
(c)स्वर ✔
(d)यण

14-निष्फल मेँ संधि हैँ ?
(a)स्वर
(b)विसर्ग ✔
(c)अयादि
()व्यंजन

15-‘मतैक्य’ का संधि विछेद होगा ?
(a)मत+ एक्य
(b)मत:+एक्य
(c)मत+ ऐक्य✔
(d)मत+ इक्य

16-‘जगन्नाथ’ मेँ कौनसी संधि हैँ ?
(a)यण
(b)व्यंजन ✔
(c)स्वर
(d)विसर्ग

17-पद्धति का संधि विच्छेद हैँ। (a)पद्+ धति
(b)पद्+ हति
(c)पत्+ धति
(d)पत्+ हति ✔

18-महोत्सव मेँ कौनसी संधि hai ?
(a)गुण ✔
(b)वृदधि
(c)दीर्घ
(d)यण

19-‘निर्जन’ मेँ कौनसी संधि हैँ?
(a)विसर्ग ✔
(b)व्यंजन
(c)स्वर
(d)अयादि

20-तथा +एव की संधि से बनेगा-
(a)तथैव ✔
(b)तथेव
(c)तदैव
(d)ततेव

21. निम्न में से किस शब्द में संधि हुई हैं-
A. अनुपस्थित
B. अनादि
C. गुड़ाकेश ✅
D. सम्मान

22. निम्न में से कौनसे शब्द में शुद्ध संधि हैं-
A. लघुत्तर
B. लघूत्तर✅
C. लघुतर
D. लघूतर

23. दशर्ण शब्द मे संधि हैं-
A. गुण संधि ✅
B. यण् संधि
C. दीर्घ संधि
D. अयादि संधि

24. निम्न में से शुद्ध संधि-विच्छेद हैं-
A. मत+एक्य
B. मत+एक+य
C. मत+ऐक्य
D. B&C दोनों ✅

25. किस शब्द में अयादि संधि हैं-
A. प्रस्ताव ✅
B. मात्रिच्छा
C. गुर्वादेश
D. नार्यर्पण

26. निम्न में से अशुद्ध शब्द हैं-
A. अतैव ✅
B. तथैव
C. सदैव
D. एकैक

27. संधि युक्त सही शब्द कोनसा हैं
1 गति+अवरोध गत्यावरोध
2 अभि+ईप्सा। अभिप्सा
3 गुरु+उपदेश गुरो पदेश
4 लघु+उत्तर। लघूत्तर✔

28. उपर्युक्त शब्द का सही संधि विछेद होगा
1 उपरी+उक्त
2 उपरि+उक्त✔
3 उपरि+युक्त
4 ऊपर+युक्त

29. इनमे से कोनसा शब्द सही संधि विछेद नहीं हैं
1 सुर+ईश सुरेश
2 राम+ईश। रमेश✔
3 महा+ईश महेश
4 नाग+ईश नागेश

Hindi Grammar Notes pdf The Institute Download Click here

[su_button url=”https://drive.google.com/file/d/0BxjKdLS0PQCyTlhKaHlrS2stMUE/view” target=”blank” style=”3d” size=”6″ wide=”yes” center=”yes” radius=”round” icon=”icon: file-pdf-o”]Download PDF[/su_button]

आशा करता हू कि हमारे द्वारा दी गई सभी जानकारी आपको अच्छी लगी होगी और आपको अपने प्रतियोगी परिक्षा कि तैयारी करने में भी मदद मिलेगी।दोस्तों इस book में आप को Competitive exam में अब तक के पूछे गए सभी प्रकार के Question मिल जायेंगे || इस book में बहुत ही महत्वपूर्ण question and answer दिया गया हैं | आप कर competitive exam की तैयारी कर रहे हैं तो ये book आप के लिए बहुत ही important हैं आप के लिए , और हम आप के लिए बहुत ही गिनी चुनी बुक्स और ebook ले के आते हैं ||

[su_heading]You May Also Like This[/su_heading]

[su_box title=”All Best Collection Of GS/GK Books Important For All One Day Exams” box_color=”#eef9f9″ title_color=”#132b9d”]

[/su_box]

ध्यान दे : नीचे दिए गए Facebook, Whatsapp बटनके माध्यम से आप इसे Share भी कर सकते है, और अगर आपको किसी भी प्रकार की Ebook,pdf,nots,slybus,exam paper, हमारे COMMENT Box में जाकर हमें COMMENT करें।

Disclaimer: sarkaritips.com केवल Educational Purposeशिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गई है, तथा इस पर उपलब्ध कुछ पुस्तक ,Notes,PDF Material,Books का मालिक नहीं है, न ही बनाया और न ही स्कैन किया है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material प्रदान करते हैं। यदि किसी भी तरह से यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो कृपया हमें Mail करें।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *