Indian Economy Most Important Question
Indian Economy Most Important Question – अर्थव्यवस्था सबसे महत्वपूर्ण कारकों में से एक है जिस पर कोई देश चलता है। भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रश्न अक्सर भारत में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। यदि आप Banking, SSC, NABAR, LIC, Railway, आदि जैसी परीक्षाओं को पास करना चाहते हैं तो Indian Economy का अच्छा ज्ञान होना महत्वपूर्ण है। आमतौर पर, प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्न अर्थव्यवस्था खंड से थोड़े अलग होते हैं। इसलिए, प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए, आपके लिए यह महत्वपूर्ण है कि आप अधिक से अधिक Indian Economy Most Important Question Gk Question & Answer देखें।
Indian Economy Most Important Question
1. योजना आयोग द्वारा भारत को 2020 ई. तक विकसित राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया दृष्टि-पत्र क्या है? – इण्डिया विजन-2020
2. भारतीय अर्थव्यवस्था के उदारीकरण का अग्रदूत किसको कहा जाता है? – डाॅ. मनमोहन सिंह
3. भारत में पहली पंचवर्षीय योजना कब शुरू की गई? – 1 अप्रैल, 1951
4. ‘बुल’ एवं ‘बीयर’ शब्द किससे सम्बन्धित हैं? – शेयर बाजार से
5. ‘अन्त्योदय’ कार्यक्रम का उद्देश्य क्या था? – गरीबों में सबसे अधिक गरीबों की सहायता करना
6. ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी के आकलन हेतु किस सूचकांक को आधार माना गया है? – कृषि श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक
7. भारत निर्माण योजना का सम्बन्ध किससे है? – अवस्थापन विकास
8. किस प्रदेश में सर्वाधिक अनुसूचित जनजातियाँ निवास करती हैं? – मध्य प्रदेश
9. भारत सरकार के बजट के कुल घाटे में किस घाटे का सबसे अधिक योगदान है? – प्राथमिक घाटा
10. प्रथम पंचवर्षीय योजना में किस क्षेत्र को सर्वाधिक प्राथमिकता दी गयी? – कृषि
11. इस समय भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीयकृत उद्यम कौन-सा है? – भारतीय रेलवे
12. बजट घाटा का क्या अर्थ है? – कुल प्राप्तियों एवं कुल खर्च में अन्तर
13. भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना कब की गई? – 1 अप्रैल, 1935
14. भुगतान सन्तुलन के विपरीत होने की दशा में कौन-सा कदम स्थिति सुधारने में सहायक होगा? – अवमूल्यन
15. भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में पाई जाने वाली बेरोजगारी का मुख्य स्वरूप क्या है? – प्रच्छन्न
16. भारत में सबसे अधिक कृषि भूमि किस फसल के अन्तर्गत है? – चावल
17. भारत की राष्ट्रीय आय में सर्वाधिक योगदान किस क्षेत्र का है? – विनिर्माण क्षेत्र
18. पंचवर्षीय योजनाओं के इतिहास में भारत की सर्वाधिक असफल योजना किस योजना को माना जाता है? – तृतीय
19. राष्ट्रीय विकास परिषद् का पदेन अध्यक्ष कौन होता है? – प्रधानमन्त्री
20. भारत में कर्मचारियों के महँगाई भत्ते निर्धारित करने का क्या आधार है? – उपभोक्ता मूल्य सूचकांक
21. द्वितीय पंचवर्षीय योजना में किस क्षेत्र के विकास पर सर्वाधिक बल दिया गया था? – उद्योग
22. किस अर्थव्यवस्था में मुद्रा के मूल्य और कीमत स्तर के बीच क्या सम्बन्ध होता है? – प्रतिलोम
23. अण्डा उत्पादन में भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है? – तीसरा
24. दसवीं पंचवर्षीय योजना के अन्तर्गत कितने प्रतिशत वार्षिक विकास दर का लक्ष्य निर्धारित किया गया था? – 8%
25. भारत में प्रच्छन्न बेरोजगारी सामान्यतः दिखायी किस क्षेत्र में दिखाई देती है? – कृषि क्षेत्र
My Dear Friends -BANK, SSC, SSC 10+2, RAILWAY, POLICE, UP POLICE, RAILWAY GOURP D, RAILWAY POLICE, CGL, VDO, CPO SI, SSC CGL RPF, BSF, CISF, ASI, UPSSSC, CTET, TET, UPPSC, UPSC, IAS, PCS,CDS,CAPF,UGC-NET,CPO, Competitive Exam या अन्य किसी भी परीक्षा की तैयारी में लगे है तो हमारे website – Learnwithexpert.Com पर visit करते रहें , ताकि आपको हमारे द्वारा नये Update आपको प्राप्त होते रहे ।।
Disclaimer: Learnwithexpert.com केवल Educational Purpose शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गई है, तथा इस पर उपलब्ध कुछ पुस्तक Notes, PDF Material, Books का मालिक नहीं है, न ही बनाया और न ही स्कैन किया है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material प्रदान करते हैं। यदि किसी भी तरह से यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो कृपया हमें [email protected] पर Mail करें।